फोरलेन बनेगा मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी सोनबरसा रोड

नेपाल बोर्डर तक हाइस्पीड में दौड़ेगी गाड़ियां

बिहार के लिए एक अच्छी खबर है. मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी होते हुए सोनबरसा यानी नेपाल बोर्डर तक का एनएच 22 का हिस्सा अब फोरलेन बनेगा. पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है.




महत्वपूर्ण बिंदु
हाइब्रिड एंयूटी मोड (HAM) के तहत बनने वाले इस 82.578 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट पर कुल ₹3590.73 करोड़ की लागत आएगी.
उत्तर बिहार के कई जिलों में ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या से राहत मिलेगी. भारत-नेपाल सीमा तक यात्रियों और माल ढुलाई की आवाजाही पहले से कहीं अधिक तेज और सुरक्षित हो जाएगी.

यह नया फोरलेन कॉरिडोर हाई-स्पीड ट्रैवल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. सड़क पर गाड़ियों की अधिकतम रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा तय की गई है. जबकि औसत गति 80 किमी प्रति घंटा रहेगी. पूरी सड़क पर एक भी एट-ग्रेड मीडियन ओपनिंग (अनावृत कट) नहीं होगी. जिससे हादसों की आशंका न के बराबर रहेगी. इस प्रोजेक्ट के बनने से मुजफ्फरपुर, मकसूमपुर, रुन्नीसैदपुर, थुम्मा, डुमरा, भुतही और सोनबरसा जैसे घनी आबादी वाले इलाकों को रोजाना लगने वाले जाम से स्थायी मुक्ति मिलेगी.

यह सड़क केवल परिवहन का माध्यम नहीं, बल्कि बिहार के धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई दिशा देने वाली साबित होगी. यह नया कॉरिडोर बौद्ध सर्किट के साथ-साथ सीतामढ़ी स्थित ऐतिहासिक माता जानकी और पुनौरा धाम मंदिर तक पहुंच को बेहद सुलभ बनाएगा.

pncb

Related Post