पटना।। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शुक्रवार को पूर्व राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी को भाजपा की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मंगल पांडे और अन्य नेता भी मौजूद थे.


राष्ट्रीय जनता दल के लिए ये बुरी खबर है क्योंकि राजद के तेज तर्रार प्रवक्ता के तौर पर मृत्युंजय तिवारी वर्षों से विभिन्न मंचों पर पार्टी का पक्ष रखते थे.
पिछले दिनों पार्टी के क्रियाकलाप से नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए उन्होंने राजद के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था.
pncb
