प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन

पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे युवाओं और सोनम वांगचुक के अनशन पर सरकार ने एक्शन लिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि “मैं जानता हूँ कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. यह लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए बेहद पीड़ादायक है. इसलिए पेपर लीक की घटना के बाद पिछले ढाई महीनों में अनेक कदम उठाए गए हैं. गुनहगारों को पकड़ा गया है और वे जेल में हैं.

सरकार ने अपनी पूरी शक्ति लगाकर कम-से-कम समय में 22 लाख विद्यार्थियों की परीक्षाएं संपन्न कराने का प्रबंध किया. पांच-छह दिन पहले, 19 तारीख को परिणाम भी आ गया. देशभर से उत्तीर्ण विद्यार्थियों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं. लेकिन हम इतने भर से संतोष करने वाले नहीं हैं. मैंने फास्ट-ट्रैक कोर्ट के संबंध में विभागों को निर्देश दिए थे. विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात मुझे इसका मसौदा भी दे दिया है.
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान वाले इस मसौदे पर कल कैबिनेट में चर्चा होगी कैबिनेट के साथियों के सुझावों के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है. हमारा प्रयास है कि इस बिल को जल्द-से-जल्द सदन से पारित कराया जाए.”

इधर सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद कई दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने अस्पताल में केंद्रीय मंत्री थे पी नड्डा और डॉ जितेन्द्र सिंह की उपस्थिति में अपना अनशन समाप्त कर दिया.
#SonamWangchuk #JPNadda
pncb
