आखिरी सक्षमता में केवल 30% शिक्षकों को सफलता

BSEB ने जारी किया सक्षमता-5 का रिजल्ट

पटना।। स्थानीय निकाय के शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए आयोजित सक्षमता सीरीज का समापन हो गया है. सक्षमता के आखिरी चरण में महज 4353 शिक्षकों को सफल घोषित किया गया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज सक्षमता 5 का रिजल्ट जारी किया जिसमें महज 30% शिक्षक ही सफल हो पाए. कुल 14512 शिक्षकों ने सक्षमता 5 परीक्षा दी थी जिसमें से 4353 शिक्षक ही सफल हो पाए.
बिहार बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, पांचों सक्षमता परीक्षा मिलकर 2,71,133 नियोजित शिक्षक बिहार के राज्यकर्मी हो गए हैं. हालांकि अब भी लगभग 70000 शिक्षक स्थानीय निकाय के तहत काम कर रहे हैं.




आंकड़ों पर गौर करें तो वर्गवार कक्षा 1-5 के 13,235 शिक्षक अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें 3,868 शिक्षक (29.23%) उत्तीर्ण हुए हैं. वर्ग 6-8 के 781 शिक्षक इस परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 313 शिक्षक (40.08%) सफल हुए हैं. कक्षा 9-10 के 367 शिक्षक इस परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 122 शिक्षक (33.24%) उत्तीर्ण हुए हैं. वर्ग 11-12 के 129 शिक्षक परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 50 शिक्षक (38.76%) सफल हुए हैं. इस प्रकार इस परीक्षा में शिक्षक अभ्यर्थियों का उत्तीर्णता प्रतिशत 30% है.

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 150 वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे गए थे, जिसमें भाग-1 (भाषा) में 30 प्रश्न, भाग-2 (सामान्य अध्ययन) में 40 प्रश्न एवं भाग-3 (संबंधित विषय) में 80 प्रश्न दिए गये थे। परीक्षा का आयोजन Computer Based Test (CBT) के माध्यम से किया गया, जिसके लिए कुल अवधि 2 घंटा 30 मिनट निर्धारित थी। प्रश्न पत्र राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, पटना के द्वारा तैयार किया गया था.

इस परीक्षा का परिणाम वेबसाइट https://bsebsakshamta.com पर उपलब्ध है, जिसे शिक्षक अभ्यर्थी अपने Application No. को लॉग-इन आई०डी० के रूप में एवं जन्मतिथि पासवर्ड के रूप में अंकित कर देख सकते हैं. बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि समिति द्वारा जारी उक्त परीक्षाफल पूरी तरह से औपबंधिक (Provisional) है, क्योंकि परीक्षाफल प्रकाशन के बाद शिक्षा विभाग द्वारा सभी सफल शिक्षक अभ्यर्थियों की Counselling कराई जायेगी, जिसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा इन शिक्षकों को अलग से सूचना दी जायेगी क्योंकि परीक्षाफल प्रकाशन के बाद शिक्षा विभाग द्वारा सभी सफल शिक्षक अभ्यर्थियों की Counselling कराई जायेगी, जिसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा इन शिक्षकों को अलग से सूचना दी जायेगी.

pncb

Related Post