VC और प्रो वीसी के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, पात्रता प्रावधान में भी हुआ संशोधन

By Pnc Desk Jul 12, 2026

लोक भवन ने ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई

सेवा अवधि की गणना संबंधी प्रावधान में संशोधन




पटना 12 जुलाई, 2026 :- बिहार लोक भवन सचिवालय द्वारा राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपति एवं प्रति–कुलपति के पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2026 से बढ़ाकर 28 जुलाई, 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक कर दी गई है. इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित पोर्टल के माध्यम से विस्तारित अवधि के भीतर आवेदन कर सकते हैं.

इसके साथ ही, प्रोफेसर के रूप में आवश्यक 10 वर्ष की सेवा अवधि की गणना संबंधी प्रावधान में भी संशोधन किया गया है. पूर्व व्यवस्था के अनुसार इस अवधि की गणना प्रोफेसर पद पर पदोन्नति की अधिसूचना जारी होने की तिथि से की जाती थी. संशोधित व्यवस्था के तहत अब 10 वर्ष की सेवा अवधि की गणना प्रोफेसर पद पर पदोन्नति की प्रभावी तिथि से की जाएगी.

इस बारे में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि केन्द्रीय विश्वविद्यालयों तथा अन्य राज्यों के विश्वविद्यालयों में यह सेवा अवधि पहले से ही प्रोफेसर पद पर पदोन्नति की तिथि के आधार पर निर्धारित की जाती रही है, भले ही पदोन्नति की अधिसूचना बाद में जारी हुई हो. बिहार में अब तक इससे भिन्न व्यवस्था लागू थी. संशोधन के माध्यम से इस असमानता को समाप्त करते हुए राज्य में भी वही व्यवस्था लागू की गई है, जो केन्द्रीय विश्वविद्यालयों एवं अन्य राज्यों के विश्वविद्यालयों में लागू है. यह संशोधन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) विनियम, 2018 के प्रावधानों के अनुरूप किया गया है. इससे बिहार के अभ्यर्थियों की बड़ी परेशानी और चिन्ता दूर हो गई है.

Apply online Link

https://vcrec.samarth.ac.in/index.php/search/site/index

तीन लाइन में समझिए कि क्या बदलाव हुआ

  1. आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई से बढ़कर 28 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे तक
  2. नया नियम: प्रोफेसर के 10 साल अनुभव की गिनती अब “पदोन्नति की प्रभावी तिथि” से होगी, न कि “अधिसूचना की तिथि” से
  3. कारण: इस संशोधन को UGC 2018 विनियम के अनुसार किया गया है ताकि बिहार की व्यवस्था अन्य राज्यों/केन्द्रीय विश्वविद्यालयों जैसी हो जाए. इसका फायदा बिहार के अभ्यर्थियों को मिलेगा.

pncb

Related Post