बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, कल पेश होगा बिहार का बजट

2 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा बजट सत्र

बजट सत्र में नीट छात्रा मौत मामले पर हंगामा के आसार




पटना।। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा और आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश होगा. वहीं, 3 फरवरी को वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव वित्तीय वर्ष 2026- 27 का बजट पेश करेंगे. विभागीय बजट के साथ कई विधेयक पर चर्चा होगी. 27 फरवरी तक बजट सत्र चलेगा जिसमें 19 बैठकें होंगी.

विधानसभा के बजट सत्र में संख्या बल के हिसाब से काफी मजबूत है लेकिन कई ऐसे मुद्दे हैं, जिस पर विपक्ष सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकता है. खासकर नीट छात्रा की मौत के मामले पर बजट सत्र में भी हंगामा के आसार हैं. हालांकि विपक्ष के लिए भी खासकर महागठबंधन को एकजुट बनाए रखने की बड़ी चुनौती होगी.

बिहार विधानसभा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 2 फरवरी को 11:00 से विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी और 11:30 बजे सेंट्रल हॉल में राज्यपाल दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे. पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी पेश होगी और शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही समाप्त हो जाएगी.

pncb

Related Post