मैट्रिक और इंटर सेन्ट अप परीक्षा का शेड्यूल जारी

बिहार बोर्ड ने जारी किया परीक्षा का शेड्यूल

सेन्ट अप परीक्षा में शामिल नहीं होने पर फाइनल परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं होगा जारी




पटना।। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंट-अप परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया है.

इंटरमीडिएट Sent-up परीक्षा का आयोजन –

  • दिनांक 19.11.2026 से 28.11.2026 तक
  • प्रायोगिक परीक्षा की तिथि: 30.11.2026 से 02.12.2026 तक

मैट्रिक Sent-up परीक्षा का आयोजन –

दिनांक 23.11.2026 से 27.11.2026 तक तथा प्रायोगिक परीक्षा दिनांक 28.11.2026 को आयोजित होगी.

◆ इन दोनों परीक्षाओं में पूर्ववर्ती (Ex.), कंपार्टमेंटल (Compartmental) एवं समुन्नत (Improvement) कोटि के विद्यार्थी को सेंट अप परीक्षा में सम्मिलित नहीं होना होता है.

BSEB ने स्पष्ट किया कि Sent-up परीक्षा में अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण विद्यार्थी को एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा.

pncb

Related Post