सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
20 पर्वों पर 24 दिन का सार्वजनिक अवकाश
पटना। बिहार सरकार ने वर्ष 2027 के लिए सार्वजनिक अवकाश की सूची जारी कर दी है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना संख्या – 19063 के अनुसार N.I. Act, 1881 के तहत कुल 20 अवसरों पर छुट्टी घोषित की गई है.

सरकार द्वारा जारी अनुसूची-3 के अनुसार:
बड़े पर्वों पर इतनी छुट्टी –
- होली: 23 मार्च (मंगलवार) और 24 मार्च (बुधवार) 2027 – 2 दिन
- दुर्गा पूजा: 07 अक्टूबर (अष्टमी-गुरुवार), 08 अक्टूबर (नवमी-शुक्रवार) और 09 अक्टूबर (दशमी-शनिवार) – 3 दिन
- दीपावली: 29 अक्टूबर (शुक्रवार) – 1 दिन
- छठ पूजा: 04 नवंबर (गुरुवार) और 05 नवंबर (शुक्रवार) – 2 दिन
2027 के अन्य प्रमुख अवकाश:
गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी मंगलवार, ईद-उल-फितर (ईद) – 10 मार्च बुधवार, बिहार दिवस – 22 मार्च सोमवार, गुड फ्राइडे – 26 मार्च शुक्रवार, डॉ. अम्बेडकर जयंती – 14 अप्रैल बुधवार, रामनवमी – 15 अप्रैल गुरुवार, महावीर जयंती – 19 अप्रैल सोमवार, मई दिवस – 01 मई शनिवार, ईद-उल-अजहा (बकरीद) – 17 मई सोमवार, बुद्ध पूर्णिमा – 20 मई गुरुवार, मुहर्रम – 16 जून बुधवार, स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त रविवार, श्री कृष्ण जन्माष्टमी – 25 अगस्त बुधवार, गांधी जयंती – 02 अक्टूबर शनिवार और क्रिसमस – 25 दिसंबर शनिवार
चांद पर निर्भर ये पर्व:
- चांद के दृष्टिगोचर होने के अनुसार मुस्लिम त्योहारों ईद, बकरीद और मुहर्रम के अवकाश की तिथि में परिवर्तन हो सकता है.
- यह अवकाश राज्य सरकार के सभी कार्यालयों और राजस्व न्यायालयों में लागू होगा.
pncb
