प्राइवेट नाव से भोज खाने जा रहे थे 20 लोग
राघोपुर (वैशाली)।। वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र से बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक रामपुर श्यामचंद गांव के समीप मंगलवार देर रात गंगा नदी में एक प्राइवेट नाव असंतुलित होकर पलट गई.

नाव पर करीब 15 से 20 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि ये सभी प्राइवेट नाव से भोज खाने जा रहे थे. तभी बीच धारा में अचानक नाव पलट गई. नाव पलटते ही अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोग गहरे पानी में गिरने लगे. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई.
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और अपने स्तर से लोगों को बचाने की कोशिश शुरू कर दी.

DM ने की पुष्टि, 13 शव बरामद:
घटना पर वैशाली डीएम वर्षा सिंह ने बताया, “मंगलवार को रात करीब साढ़े आठ बजे प्राइवेट नाव से ये सभी भोज खाने जा रहे थे, तभी नाव पलट गई. 7 को रेस्क्यू किया जा चुका है. जो मृतक हैं वह 15 साल तक के बच्चे हैं. SDRF की टीम और लोकल गोताखोरों को लगाया गया है. अभी तक कुल 13 डेड बॉडी रिकवर हुई है. 7 लोगों को रेस्क्यू कर NMCH भेजा गया है, सबकी हालत स्टेबल है. सुबह में भी ये रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा.
फिलहाल मौके पर SDRF की टीम और लोकल गोताखोर सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं.
pncb
