अब कहाँ है नीतीश जी की मुहसूंघवा पुलिस

By pnc Sep 19, 2016
अवैध रूप से देशी शराब बिक्री का कन्हैया नगर की महिलाओं ने किया विरोध 
सड़क  पर उतरी महिलाओं ने लगाया चौपाल लिया फैसला 
 पचास हजार जुर्माना और पड़ेंगे दस जूते  
 
 बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी शराब छिपछिपाकर मुहल्ले में बेचे जाने के खिलाफ कन्हैया नगर की महिलायें सड़क पर उतर कर शराब माफिया के खिलाफ नारे लगाए,चौपाल लगाया ,सड़क जाम किया क्योंकि बिहार में शराब बिक रहा है.लोग शराब पी रहे है उनके घरों की महिला विरोध में  सड़क पर है.
unnamed
कन्हैया नगर की महिलाओं ने  मुहल्ले में अवैध रूप से देशी दारू बेचने वाले माफिया भूरा पासवान के घर का घेराव कर चेतावनी दे डाली की अगर अगली बार दारु बेचने की शिकायत मिली तो पचास हजार रुपया जुर्माना आर दस जूते पिटाई की सजा मिलेगी. आक्रोशित महिलाओं का कहना है की मुहल्ले में भूरा पासवान महुआ शराब लाकर बेचता है, जिससे उनके घर के पुरुष सदस्य खरीदकर पीते हैं. अगर मुहल्ले में देशी दारू नही बिकेगी तो उनके घर खुशहाली बनी रहेगी . महिलाओं का कहना था की इससे पहले भी पुलिस को भूरा पासवान के बारे में बताया गया था की वह दारु लाकर बेचता है तब पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की और आज हम सभी सड़क पर हैं. अब कहाँ है नीतीश जी की मूंहसूंघवा  पुलिस यही महिलायें सवाल कर रही है.
                                                             वहीँ  फुलवारी शरीफ के प्रभारी थानेदार अक्षय लाल ने बताया की महिलाओं के इस अभियान में पुलिस का पूरा सहयोग मिलेगा. कोई भी दारु बेचते पकड़ा गया तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. अवैध रूप से देशी दारू बेचने का आरोपित भूरा पासवान की तलाश की जा रही है. देर शाम इस प्रदर्शन में  शामिल महिलाओं में संजन देवी, मानकी देवी,रिंकू देवी, पार्वती देवी ,चंदा देवी, पिंकी देवी, बदामी देवी, अजनासों देवी, करुना देवी,अनीता देवी, राधा देवी, पिंकू देवी, सोनी देवी, वीणा देवी, सुधा देवी, संजू देवी, शिखा देवी, रूबी देवी, दौलती देवी, उषा देवी, आशा देवी, कंचन देवी, रणविजय कुमार, श्रीकांत पासवान, चंदन कुमार, सुरेश, अनिल  दास , कृष्णा कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे.

 




By pnc

Related Post