211 डिग्री कॉलेजों के लिए संविदा शिक्षकों का रिजल्ट जारी

आप भी देख सकते हैं अपना रिजल्ट इस लिंक पर क्लिक करके

https://bsusc.bihar.gov.in/Home/OngoingAppointments




पटना।। बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने रिकॉर्ड 30 दिनों में ही 2532 संविदा शिक्षकों का रिजल्ट जारी कर दिया है. एक अगस्त की देर रात रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया.

बता दें कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) द्वारा राज्य के 211 नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में संविदा (Contract) के आधार पर 2,532 सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए आवेदन उच्च शिक्षा विभाग के HED Samarth Portal के माध्यम से आमंत्रित किए गए थे. आयोग ने वेबसाइट पर सभी 6 विषयों का अलग-अलग रिजल्ट जारी किया है जिसमें कट ऑफ भी जारी किया गया है. समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, हिन्दी, अर्थशास्त्र और इतिहास विषय के लिए आयोग ने आवेदन लिए थे.

अभ्यर्थियों का विरोध

आपको बता दें कि बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत प्रखंडों में 211 राजकीय डिग्री कॉलेज शैक्षणिक सत्र 2026-27 से संचालित हो रहे हैं. इन कॉलेजों को सरकार से 6 विषयों में मान्यता मिली है, जिसके लिए संविदा पर असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जा रही है.

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने 21 जुलाई से शॉर्ट लिस्टेड अभ्यर्थियों की इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू की. इससे पहले ही अभ्यर्थियों ने कई बिंदुओं पर आपत्ति जताते हुए 20 जून को उच्च शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी व आयोग के सचिव को पत्र भेजकर संशोधन का अनुरोध किया था. इसकी प्रति मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा मंत्री, सभी विवि के कुलपति व कुलसचिव को भी भेजी थी.

रोस्टर में गणितीय गड़बड़ी पर भी उठाए गए. सवाल विज्ञापन में सभी 6 विषयों के लिए समान रूप से 422 पद निर्धारित हैं.ऐसे में सभी सीट बराबर होंगे. लेकिन, ईबीसी श्रेणी की सीटें हिंदी में 64 हैं, तो राजनीति विज्ञान में केवल 42. अभ्यर्थियों का कहना है कि यह 100 पॉइंट मॉडल रोस्टर का उल्लंघन है.

pncb

Related Post