स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, पीएमसीएच के प्राचार्य पर गिरी गाज

निशांत कुमार के निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से थे नदारद

पटना।। आज की महत्वपूर्ण खबर पटना के पीएमसीएच से है, जहां स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के आदेश पर पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह डॉ. गीता सिन्हा को PMCH का प्राचार्य नियुक्त किया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है.




क्यों हुई कार्रवाई

आपको बता दें कि पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पीएमसीएच में जांच के लिए पहुंचे थे. इस दौरान पीएमसीएच में कई गड़बड़ियां उजागर हुई थीं. जब मंत्री ने पीएमसीएच के प्राचार्य के बारे में पूछा तो वे अनुपस्थित मिले. उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन भी नहीं उठाया. स्वास्थ्य विभाग की जांच में यह भी सामने आया कि डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने अनुपस्थित रहने से पहले न तो अवकाश लिया था और न ही किसी अन्य अधिकारी को प्रभार सौंपा था. ऐसे में प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई.

सूत्रों के अनुसार, सरकारी जिम्मेदारियों के दौरान उनके द्वारा प्राइवेट क्लिनिक में मरीज देखने और निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करने को गंभीर मामला माना गया. इस बात के संकेत उसी दिन स्वास्थ्य मंत्री ने दिये थे कि वे एक्शन लेंगे. और आखिरकार उन्हें प्राचार्य के पद से हटा दिया गया.

pncb

Related Post