जय श्री राम के गगनभेदी नाराओं से गूंज उठा गड़हनी

By om prakash pandey Mar 28, 2018

रामनवमी के उपलक्ष्य में शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ शोभा यात्रा

गड़हनी. हिन्दू धर्मग्रंथों और पुराणों में यूं तो भगवान विष्णु के 24 अवतार बताए गए हैं, लेकिन दस अवतारों की चर्चा सबसे अधिक होती है.





इन दस अवतारों में भी श्रीराम का अवतार सबसे अधिक व्यापक और पूजित माना जाता है. विष्णुजी का यह सातवां अवतार लंकापति रावण को मारने और धर्म की स्थापना के लिए माना जाता है. मान्यता है कि विष्णुजी के अवतार की महिमा अपरिमित है और भगवान राम के नाम का जाप करने मात्र से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है. शायद इन्ही मान्यताओं की वजह से पूरा गड़हनी जय श्री राम के नारों से गूँज उठा. युगों युगों से चली आ रहीं धार्मिक मान्यताओं को जीवंत करते हुए गड़हनी पुरानी बाजार शिव मंदिर प्रांगण में रंगमंच पर रामनवमी शोभा यात्रा के अध्यक्ष धर्मेंद्र केशरी उर्फ टुनटुन की अध्यक्षता सभी सम्मानित अतिथियों एवम सदस्यों को सम्मानित किया गया. मंच का संचालन संयुक्त रूप से रामनवमी शोभा यात्रा के संयोजक सुनय कुमार परमार एवम गड़हनी सरपंच लव कुमार गुप्ता ने किया. रामनवमी शोभा यात्रा की शुरुआत गगनभेदी नाराओं के साथ शुरू हुआ.
शोभा यात्रा पुरानी बाजार शिव मंदिर से शुरू होकर उत्तर पटी, काली मंदिर,बिचली पट्टी,बर मोहल्ला,सहिला पुल,महाजन टोली ,मुखिया जगनारायण यादव की गली होते हुए पुराना बाजार पहुँचा।वहाँ से से धोबी मोहल्ला होते हुए गड़हनी गोला,नया बाजार शांति नगर धमनिया,गड़हनी स्टेशन पहुँचा. पुनः वहां से लौटते हुए नया बाजार ठाकुरबाड़ी में रामनवमी शोभायात्रा सम्पन्न हुआ.
रामनवानी शोभा यात्रा के दौरान प्रसाशन पूरी तरह चौकन्ना दिखी. चरपोखरी थाना अध्यक्ष विश्वजीत एवम गड़हनी थाना अध्यक्ष शमीम अहमद अपने दल बल के साथ शोभा यात्रा में नजर आए. वही गड़हनी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार एवम अंचलाधिकारी कुंदन लाल शोभा यात्रा को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई. राम नवमी शोभा यात्रा के दौरान जगह जगह ग्रामीणों ने शरबत पानी की व्यवस्था की थी.
इस मौके पर अगिआंव विधायक प्रभुनाथ राम,छात्र जदयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अविनाश राव,तकनीकी जिला अध्यक्ष शम्भू सोनी,पूर्व प्रमुख सह संयोजक रामनवमी शोभा यात्रा सुनय कुमार परमार,पूर्व मुखिया बिनोद सिंह,रामनवमी शोभा यात्रा के अध्यक्ष धर्मेंद्र केशरी उर्फ टुनटुन महासचिव उपेन्द्र केशरी,सचिव चन्दन सोनी,कोषाध्यक्ष-हरिहर केशरी,मदन यादव,डॉक्टर अकबर अली,राहुल राज,अमित कुमार,उपेन्द्र केशरी,धर्मेंद्र केशरी,प्रतीक हर्ष,शिक्षक विजय केशरी, बुधन केशरी, प्रमुख प्रत्तिनिधि पवन कुशवाहा,संजीत कुमार, सतेंद्र कुमार भारती,अमरेंद्र कुमार चौरसिया, बिनय भान यादव बैजनाथ कुशवाहा,लोहा गुप्ता,दीपांशु,हंसराज,राम बाबू साधु जी,सरोज सिंह,अजित केशरी,कमलेश केशरी,यमुना गुप्ता,प्रमोद गुप्ता,आशीर्वाद,उज्ज्वल भारती,कुणाल सिंह यादव,प्रमोद यादव,पंकज सिंह,पंकज मिश्रा,सहित हजारों लोग उपस्थित थे.

गड़हनी से मुरली मनोहर जोशी की रिपोर्ट

Related Post