बिहार बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी किया
पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बताया कि इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक लिए जाएंगे. आवेदन के लिए वेबसाइट https://sletregistration.cbrt.co.in निर्धारित की गई है.
परीक्षा पैटर्न ऐसा होगा:
- कुल 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें 100 अंक पुस्तकालय विज्ञान से और 50 अंक सामान्य ज्ञान से होंगे
- परीक्षा CBT (Computer Based Test) मोड में 150 मिनट यानी ढाई घंटे की होगी.
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और Negative Marking नहीं होगी.
योग्यता और पात्रता:
- आवेदक बिहार का निवासी होना अनिवार्य है.
- सभी वर्गों को उम्र सीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी.
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 45% अंकों (कुछ आरक्षित वर्गों में 5% की छूट) के साथ स्नातक और पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री अनिवार्य है.
क्वालिफाइंग मार्क्स:
सामान्य – 50%, पिछड़ा वर्ग – 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 42.5%, SC/ST, दिव्यांग और महिला – 40% अंक लाना होगा. परीक्षा का पाठ्यक्रम राज्य के विश्वविद्यालयों में पुस्तकालय विज्ञान स्नातक के लिए लागू पाठ्यक्रम के अनुसार होगा.
