कहीं आप तो नही ‘प्रियंका’ के वेलेंटाइन?

By om prakash pandey Feb 15, 2018

प्रियंका को मिले लाखों वेलेंटाइन प्रोपोजल

Exclusive




आरा, 15 फरवरी. जी हां चौकिये मत! वेलेंटाइन डे पर अगर आप किसी के प्रिय नही बन पाए हैं तो दुखी मत होइए, आपके लिए अभी भी मौका है. क्या पता आप बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा के ही वेलेंटाइन बन जाएं! देर न कीजिये, जानिए पटना नाउ की इस खास रिपोर्ट में..

एक तरफ मलयालम अभिनेत्री प्रिया को रातो रात ढेर सारे वेलेंटाइन प्रोपोजल मील तो दूसरी ओर बॉलीवुड की हसीन और सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी जवां दिलों की धड़कन वेलेंटाइन डे पर एक पोस्ट डाल बढ़ा दी. प्रियंका ने अपने पोस्ट में अपना रेड हॉट गाउन में एक फोटो शेयर किया और लिखा- “will you be my valentine?” फिर क्या था प्रियंका के चाहने वालों के लिए यह सपने वाली बात अब तो प्रत्यक्ष था. प्रियंका के वेलेंटाइन डे पर इस तरह खुले आमंत्रण के बाद तो दिल के अरमानो को दिल मे सजा के रखने वालों ने बाहर निकाल तुरन्त प्रियंका को प्रपोज कर दिया.

इंस्टाग्राम पर लगभग 22 लाख लोगों की चहेती प्रियंका को लगभग 9 लाख लोगों ने पसंद किया है जबकि 10 हजार लोगों ने अपने चाहत को सार्वजनिक किया है. अगर आप भी प्रपोज करना चाहते हैं तो देर ना करें कहीं ये मौका छूट न जाये.

अपूर्वा और ओ पी पांडेय की खास रिपोर्ट

Related Post