पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा
बंगाल के अलावा तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में चुनाव
निर्वाचन आयोग ने रविवार को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया. इसके साथ ही इन पांचों राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है. पश्चिम बंगाल में दो फेज में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में सिंगल फेज में चुनाव होंगे. तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा. पांचों राज्यों का रिजल्ट 4 मई को आएगा.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पांच राज्यों-यूटी में 17.4 करोड़ मतदाता हैं और कुल 824 सीटों पर चुनाव होने हैं. साल 2021 में पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे. बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटें हैं. तमिलनाडु में 234, असम में 126, केरल में 140 और पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटें हैं.
pncb
