अशोक नगर में कायस्थ समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया चित्रगुप्त पूजनोत्सव

चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर आज कायस्थ समाज के लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा की. पटना के अशोकनगर चित्रगुप्त परिषद ने अपनी स्थापना के 53वें वर्ष में श्री चित्रगुप्त पूजानोत्सव का कार्यक्रम चित्रगुप्त मंदिर अशोक नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया.

आज सुबह 11:00 बजे से मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में चित्रांश समाज के लोगों ने कलम के देवता भगवान श्रीचित्रगुप्त की पूजा अर्चना की और अपने इष्ट देवता के समक्ष साल भर के आय-व्यय का लेखा जोखा रखा. परिषद के पूजन कार्यक्रम में यजमान के रूप में अशोकनगर चित्रगुप्त परिषद के अध्यक्ष राजीव रंजन थे. इस अवसर पर सामूहिक का भी अयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में सभी वर्ग एवम् समाज के लोगों ने लजीज व्यंजन का भरपूर लुत्फ उठाया.




संध्या काल में अशोकनगर चित्रगुप्त परिषद के महिला मंच द्वारा भजन कीर्तन किया गया.

अशोकनगर चित्रगुप्त परिषद के समस्त कार्यक्रमों में कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की.

अशोकनगर चित्रगुप्त परिषद के अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद, पटना रविशंकर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद, पाटलिपुत्र रामकृपाल यादव, पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा, राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी, स्थानीय विधायक अरुण कुमार सिन्हा, बीजेपी विधायक नितिन नवीन, पूर्व विधान पार्षद कुमार राकेश रंजन, प्रख्यात चिकित्सक डॉ नरेंद्र प्रसाद, डॉ गोपाल प्रसाद सिन्हा, जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की.

अशोकनगर चित्रगुप्त परिषद के उपाध्यक्ष राकेश रौशन बबलू, सचिव त्रिपुरारी शरण, अमिताभ ने पूजा कार्यक्रम संचालन किया एवम् परिषद के सदस्यगण राकेश कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अनूप कुमार अनुपम, सुधीर कुमार कर्ण, राकेश कुमार, विपिन बिहारी, मनीष कुमार, रंजन कुमार श्रीवास्तव, आनंद कुमार सिन्हा, इत्यादि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. युवा मंच के अध्यक्ष आकाश कुमार, सचिव सौरव कुमार सिन्हा, सागर आनंद, सुनील कुमार सिन्हा, अभिषेक सौरव, उत्पल विशाल, नवनीत विजय, एवम् अन्य कई चित्रांशों ने अपना सक्रिय योगदान दिया.

pncb

By dnv md

Related Post