आपके लिए क्या है केन्द्रीय बजट में..

By Amit Verma Feb 1, 2017

आम बजट 2017-18 की खास बातें-

  1. 3 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं
  2. 3-5रू लाख तक की इनकम पर महज 5% टैक्स
  3. अब एक पेज के फॉर्म से फाइल करें अपना टैक्स रिटर्न
  4. ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर कोई सर्विस टैक्स नहीं लगेगा
  5. अब कोई भी 3 लाख से ज्यादा के कैश का लेन-देन नहीं कर पाएगा
  6. भीम एप पर आधार से होगा पेमेंट
  7. झारखंड और गुजरात में AIIMS की नई शाखा खुलेगी
  8. राजनीतिक दलों को 2000रू से ज्यादा के कैश डोनेशन लेने की इजाजत नहीं
  9. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के लिए 27 हजार करोड़
  10. सर्विस टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं
  11. रेल भाड़ा में कोई बढ़ोतरी नहीं
  12. मेडिकल- IIT प्रवेश परीक्षा के लिए अब नई संस्था
  13. LIC में वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा 8% ब्याज
  14. 2020 तक मानव रहित रेल फाटक खत्म करेंगे
  15. 2022 तक किसानों की आय डबल करने का लक्ष्य
  16. 50 करोड़ तक की कमाई वाली कंपनी का टैक्स 5% कम होगा
  17. एक करोड़ से ज्यादा की आय पर 15% सरचार्ज
  18. 50 लाख से 1 करोड़ तक की आय पर 10% सरचार्ज
  19. दिव्यांगों की सुविधा के लायक बनेंगे 500 रेल स्टेशन
  20. पर्यटन और तीर्थ के लिए विशेष ट्रेनें शुरू होंगी
  21. 2018 तक कुष्ट रोग, 2020 तक चेचक खत्म करने का लक्ष्य

  22. 2025 तक TB रोग खत्म करने का लक्ष्य
  23. 3500 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछेगी
  24. नई मेट्रो रेल नीति लाने की घोषणा
  25. बजट में नेशनल हाइवे के लिए 67,000 करोड़
  26. आधारभूत संरचना के लिए 3.96 लाख करोड़
  27. मेडिकल PG शिक्षा में 5 हजार सीटें बढ़ीं
  28. कंम्प्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉंस टीम बनेगी
  29. भीम एप में दो प्रोमोशनल स्कीम लॉंच होगी
  30. आधार कार्ड बेस्ट POS सितंबर 2017 से
  31. हर हेड पोस्ट ऑफिस में अब पासपोर्ट भी बनेगा
  32. आम बजट 2017-18 में 21.47 लाख करोड़ खर्च का अनुमान
  33. रक्षा के लिए 2.74 लाख करोड़ का प्रावधान
  34. भगोड़े आर्थिक अपराधियों के लिए बनेगा कड़ा कानून
  35. सस्ते घर की परिभाषा अब कारपेट एरिया से तय होगी
  36. कैपिटल गेन टैक्स की अवधि अब 2 साल होगी
  37. वर्ष 2019 तक 1 करोड़ गरीबों के लिए घर बनेंगे




Related Post