बिहार बोर्ड ने लाइब्रेरियन बहाली के लिए आवेदन की डेडलाइन बढ़ाई
बिहार पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026: आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म
पटना। विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है.
समिति के अध्यक्ष डॉ० त्यागराजन एस०एम० ने आज प्रेस नोट जारी कर बताया कि आवेदन एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि अब 31 अक्टूबर 2026 तक विस्तारित कर दी गई है.

उल्लेखनीय है कि इस पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अवधि आज समाप्त हो रही थी, जिसे छात्रों के हित को देखते हुए बढ़ाया गया है. समिति ने स्पष्ट किया है कि सभी पात्र अभ्यर्थी हर हाल में वेबसाइट https://sletregistration.cbrt.co.in के माध्यम से 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करना सुनिश्चित करें.
pncb
