अच्छी खबर: वित्तरहित शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मियों के खाते में अब सीधे अनुदान की राशि

राज्य सरकार के निदेश पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा RTGS के माध्यम से अनुदान आवंटन की प्रक्रिया की गई प्रारम्भ

RTGS के माध्यम से आगामी 2 दिनों में सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों के खाते में भेज दी जाएगी राशि: BSEB




पटना।। वित्त रहित शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों के लिए अच्छी खबर है. उनके खाते में डायरेक्ट राशि भेजने की शुरुआत हो गई है. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के तहत आज से वित्तरहित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के खाते में अनुदान की राशि RTGS के माध्यम से भेजना प्रारम्भ कर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि RTGS के माध्यम से अनुदान वितरण आज से प्रारंभ हो गया है और इस पूरी प्रक्रिया को समिति द्वारा आगामी 2 दिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा. आज पहले दिन अच्छी संख्या में शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों को अनुदान राशि सीधे उनके खाते में भेज दिया गया है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा वित्तरहित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंध समिति से प्राप्त सूची एवं सम्बंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित पपत्र के आधार पर अनुदान वितरण किया जा रहा है.

वहीं जिन वित्तरहित संस्थानों के प्रबंध समिति से अनुमोदित सूची एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित पपत्र अभी तक नहीं भेजा गया है, वहां से सूची मंगाई जा रही है और उन्हें भी आगामी 02 दिनों में अनुदान भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. बिहार बोर्ड के अनुसार अनुदान वितरण की प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी, सरल तथा शिक्षक हितैषी बनाई गई है.

Related Post