वैशाली।। गायत्री परिवार चकअल्हदाद में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रविवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन आत्मकल्याण ,लोककल्याण, वातावरण की शुद्धि, प्रकृति के संतुलन एवं आपदा निवारण के लिए सामूहिक नवरात्रि साधना के लिए कलश स्थापना कर मां दुर्गा पूजन सह नवदिवसीय गायत्री महामंत्र जप का संकल्प लिया.


विगत 21 वर्षों से नवरात्रि के नौ दिन यहां सैकड़ों श्रद्धालु गायत्री महामंत्र का जप करते हैं. साथ ही मां दुर्गा की पूजा- अर्चना भी की जाती है. संस्थान के सदस्य राजेश चन्द्र, प्रेम राज, रंजन कुमार,रवीश चंद्र , रिंकू गुप्ता , अमूलकांत ने बताया कि नौ दिन मां की पूजा अर्चना के साथ साथ यहां मंत्र लेखन एवं मंत्र जप अनुष्ठान भी किया जाता है.


उन्होंने बताया कि यहां पुस्तक मेला भी लगाया जाता है जिसमें परम पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित पुस्तकें मिलती हैं नवमी के दिन गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र आदि मंत्रों से विशेष आहुति भी दी जाती है जिसमें दूर दूर के श्रद्धालु भाग लेते हैं तत्पश्चात दशमी तिथि को भंडारा किया जाता है.
