नई दिल्ली/पटना। भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 28 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है.

आयोग द्वारा 22 सितंबर 2026 को जारी प्रेस नोट संख्या ECI/PN/118/2026 के अनुसार बिहार में 8 सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है.
बिहार में इन 8 सीटों पर होगा चुनाव:
- पटना स्नातक – नीरज कुमार
- दरभंगा स्नातक – सर्वेश कुमार
- तिरहुत स्नातक – बंसीधर ब्रजवासी
- कोसी स्नातक – डॉ. एन.के. यादव
- पटना शिक्षक – नवल किशोर यादव
- दरभंगा शिक्षक – डॉ. मदन मोहन झा
- तिरहुत शिक्षक – संजय कुमार सिंह
- सारण शिक्षक – अफ़ाक अहमद
इनके अलावा कर्नाटक में 4, महाराष्ट्र में 5 और उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर चुनाव होगा।
चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है:
- अधिसूचना जारी: 29 सितंबर 2026 (मंगलवार)
- नामांकन की अंतिम तिथि: 6 अक्टूबर 2026 (मंगलवार)
- नामांकन की जांच: 7 अक्टूबर 2026 (बुधवार)
- नाम वापसी की अंतिम तिथि: 9 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)
- मतदान की तिथि: 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार), सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक
- मतगणना: 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार)
- चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की तिथि: 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार)
आयोग ने कहा है कि संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.
RK
