सरकारी स्कूलों में मूल्यांकन कार्य शुरू

पटना।। बिहार के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में सोमवार, 21 सितंबर से अर्धवार्षिक परीक्षा के मूल्यांकन कार्ड का कार्य शुरू हो गया.

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के मूल्यांकन का कार्य सभी प्रखंडों के सीआरसी (क्लस्टर रिसोर्स सेंटर) केंद्रों पर किया जा रहा है. यह मूल्यांकन कार्य 21 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा.




क्या होगा इस मूल्यांकन में

– बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा की कॉपियों की जाँच

– मूल्यांकन कार्ड में बच्चों की प्रगति का उल्लेख

– कमजोर बच्चों के लिए विशेष योजना तैयार करना

विभाग ने सभी प्रधानाध्यापकों और सीआरसी समन्वयकों को निर्देश दिया है कि मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा कर रिपोर्ट जिला शिक्षा कार्यालय को भेजें. मूल्यांकन के बाद अक्टूबर में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) कर बच्चों की प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों को दी जाएगी.

RK

Related Post