31 अगस्त तक थी STET के लिए आवेदन की डेडलाइन
पटना।। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा,2026 के लिए आवेदन करने की डेडलाइन 15 सितंबर तक बढ़ा दी है. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने की तिथि 15.09.2026 तक विस्तारित की गई है.

BSEB अध्यक्ष ने बताया कि STET 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन करने एवं शुल्क जमा करने की तिथि पूर्व में दिनांक 31.08.2026 तक निर्धारित की गई थी, जिसका अवधि विस्तार आज किया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी STET 2026 में सम्मिलित होने के लिए अब दिनांक 15 सितम्बर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
#bseb #stet #bihareducation
