आप भी देख सकते हैं अपना रिजल्ट इस लिंक पर क्लिक करके
https://bsusc.bihar.gov.in/Home/OngoingAppointments
पटना।। बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने रिकॉर्ड 30 दिनों में ही 2532 संविदा शिक्षकों का रिजल्ट जारी कर दिया है. एक अगस्त की देर रात रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया.

बता दें कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) द्वारा राज्य के 211 नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में संविदा (Contract) के आधार पर 2,532 सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए आवेदन उच्च शिक्षा विभाग के HED Samarth Portal के माध्यम से आमंत्रित किए गए थे. आयोग ने वेबसाइट पर सभी 6 विषयों का अलग-अलग रिजल्ट जारी किया है जिसमें कट ऑफ भी जारी किया गया है. समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, हिन्दी, अर्थशास्त्र और गणित विषय के लिए आयोग ने आवेदन लिए थे.

pncb
