पिछले दरवाजे से विधानपरिषद पहुंचे देवेश कुमार
इधर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले उपेंद्र कुशवाहा
पटना।। भाजपा नेता देवेश कुमार ने आज विधानपरिषद के सभापति को अपना इस्तीफा सौंप दिया. देवेश कुमार के इस्तीफे के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और अन्य बीजेपी नेता विधान परिषद पहुंचे. इसके बाद संजय सरावगी ने देवेश कुमार का इस्तीफा सभापति को सौंपा. इस दौरान देवेश कुमार उनके साथ मौजूद थे. हालांकि वो पीछे के दरवाजे से गए और उधर से ही निकल गए.

इधर, देवेश कुमार के इस्तीफे के बाद दीपक प्रकाश के पिता उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने उनके आवास पहुंचे. जबकि दरभंगा में मंत्री दीपक प्रकाश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देवेश कुमार के इस्तीफे की जानकारी उन्हें नहीं है.

बता दें कि नियम के अनुसार, मंत्री बने रहने के लिए शपथ लेने के 6 महीने के अंदर विधानमंडल या विधानपरिषद की सदस्यता लेना जरूरी होता है. दीपक प्रकाश अभी तक किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे.
pncb
