मानसून सत्र 20 जुलाई से, फेक एनकाउंटर पर सरकार से जवाब मांगेगा विपक्ष

पांच दिवसीय होगा मानसून सत्र

पटना।। बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है जो 24 जुलाई तक चलेगा. मानसून सत्र के लिए राज्यपाल की सहमति के बाद विधानमंडल की ओर से अधिसूचना जारी हो गई है. सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2026– 27 का प्रथम अनुपूरक बजट भी मानसून सत्र के दौरान पेश किया जाएगा.




विधान परिषद से जारी अधिसूचना के अनुसार 20 जुलाई को मानसून सत्र की शुरुआत होगी. उसी दिन प्रथम अनुपूरक बजट सदन में पेश होगा. 21 जुलाई को गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी. 22 जुलाई को तीसरे दिन राजकीय विधायक पेश होगा, जबकि 23 जुलाई को राजकीय विधेयक पेश होगा. वहीं, 24 जुलाई को सत्र के आखिरी दिन वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. साथ ही सरकार की ओर से विनियोग विधेयक भी पास कराया जाएगा.

बिहार विधानमंडल का ये सत्र फेक एनकाउंटर, लालू राबड़ी आवास खाली कराने और जेड श्रेणी सुरक्षा वापस लेने समेत कई मुद्दों को लेकर हंगामेदार रहने की संभावना है.

pncb

Related Post