रविवार देर शाम जारी हुआ नोटिफिकेशन
पटना।। बिहार सरकार में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है. रविवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने 15 आइएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना की अधिसूचना जारी की. इस फेरबदल में 5 पूर्व डीएम को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. 4 आइएएस को विभिन्न विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि एक को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है.

भागलपुर के पूर्व डीएम नवल किशोर चौधरी को बिहार राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड का एमडी बनाया गया है. बांका के पूर्व डीएम नवदीप शुक्ला को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है. गोपालगंज के पूर्व डीएम पवन सिन्हा को उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव और किशनगंज के पूर्व डीएम विशाल राज को बिहार राज्य पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड का एमडी नियुक्त किया गया है. नालंदा के पूर्व डीएम प्रमोद कुमार को उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी मिली है.



पूर्णिया, गया व बिहारशरीफ के नगर आयुक्तों का तबादला कर सचिवालय और अन्य विभागों में भेजा गया है. मुजफ्फरपुर, भागलपुर और औरंगाबाद के डीडीसी को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. वित्त विभाग के विशेष सचिव मुकेश लाल को कृषि विभाग में निदेशक बनाया गया है. शीर्षत कपिल अशोक कम्फेड के एमडी बनाए गए हैं. कुमार निशांत विवेक को प्राथमिक शिक्षा निदेशक बनाया गया है. श्रेष्ठ अनुपम वित्त विभाग के संयुक्त सचिव बनाए गए हैं. अनन्या सिंह को जीविका का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है. अभिषेक पलासिया को पर निर्माण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है.
pncb
