अहमदाबाद में जय-जय, भारत फिर वर्ल्ड चैंपियन

अहमदाबाद: T20 विश्वकप एक बार फिर भारत के नाम
भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता
फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया
तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली एकमात्र टीम बना भारत

अहमदाबाद में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार t20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप जीतने वाली एकमात्र टीम बन गई है टीम इंडिया. संजू सैमसन, इशान किशन और अभिषेक शर्मा की शानदार बल्लेबाजी और अक्षर पटेल के साथ जसप्रीत बुमराह की बेजोड़ गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की टीम टिक नहीं सकी.




भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन बनाए जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर सिमट गई. संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जबकि जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए.

Related Post