शिक्षकों के लिए बड़ी खबर – MLC डॉ. संजीव कुमार ने DEO को लिखा कड़ा पत्र
पटना। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद डॉ. संजीव कुमार ने पटना, नालंदा और नवादा के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) को पत्र लिखकर शिक्षकों के शोषण पर कड़ी चेतावनी दी है.

12 नवंबर 2026 को लिखे गए इस पत्र में MLC ने 5 बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा है.
पत्र में क्या लिखा है –
1. किसी भी शिक्षक को अनावश्यक रूप से कार्यालय का चक्कर न लगवाया जाए और उनके कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए.
2. एरियर भुगतान के एवज में यदि किसी कर्मचारी द्वारा 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की जाती है, तो उस पर तत्काल रोक लगाई जाए.
3. सेवा सत्यापन एवं सेवा पुस्तिका के सत्यापन के नाम पर किसी भी प्रकार की धनराशि की मांग नहीं होनी चाहिए।
4. मेडिकल लीव एवं मैटरनिटी लीव स्वीकृत करने के लिए किसी भी प्रकार के पैसे की मांग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
5. DEO कार्यालय में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, भ्रष्टाचार अथवा रुपये-पैसे के लेनदेन की शिकायत बिल्कुल नहीं आनी चाहिए.

नोट में कड़ी चेतावनी –
डॉ. संजीव कुमार ने पत्र में लिखा है कि अगर उनके कार्यालय से कोई जायज एवं सत्य प्रमाणित (साक्ष्य सहित) शिकायत मिलती है तो निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
शिक्षकों के लिए जारी किया निजी नंबर –
MLC ने कहा है कि उन्होंने सभी शिक्षकों को अपना मोबाइल नंबर जारी कर दिया है और DEO भी इस नंबर को सुरक्षित कर लें ताकि शिक्षक हित से जुड़े किसी भी विषय पर सीधे संपर्क कर सकें.
मोबाइल नंबर- 9334488017, 9386823716, 7762091111
पत्र की प्रतिलिपि शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार और अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग को भी भेजी गई है. दरअसल पटना समेत लगभग सभी जिलों में डीईओ कार्यालय में शिक्षकों का जबरदस्त शोषण किया जाता है और उनसे हर काम के लिए रिश्वत ली जाती है. शिक्षकों की चौतरफा शिकायतों के मद्देनजर नवनिर्वाचित एमएलसी डॉ संजीव कुमार ने तीनों जिलों के डीइओ को पत्र लिखकर चेतावनी जारी कर दी है.
pncb
