सरकारी स्कूलों में अगले साल छुट्टी पर चली कैंची, पांच दिन कम मिलेगी छुट्टी

बिहार के स्कूलों में 2027 में 60 दिन छुट्टी, शिक्षा विभाग ने जारी की लिस्ट

पटना। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने साल 2027 के लिए सरकारी स्कूलों का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से यह लिस्ट जारी की गई है.इस बार कुल 69 अवकाश घोषित किए गए हैं, जिसमें से 9 रविवार को पड़ रहे हैं, इस तरह छात्रों को कुल 60 दिन की छुट्टी मिलेगी.




यह लिस्ट सभी राजकीय / राजकीयकृत / परियोजना / उत्क्रमित / प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए लागू होगी. लेकिन इस बार छुट्टियों में कटौती हो गई है. स्कूल शिक्षकों ने बताया कि वर्ष 2027 में पिछले साल की छुट्टियों की तुलना में 5 दिन की कटौती की गई है.

2027 की प्रमुख छुट्टियां:

जनवरी से अप्रैल –

  • गुरु गोविंद सिंह जयंती – 15 जनवरी (शुक्रवार)
  • मकर संक्रांति / बसंत – 24 जनवरी (रविवार)
  • गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी (मंगलवार)
  • संत रविदास जयंती – 11 फरवरी (गुरुवार)
  • संत शिरोमणि जयंती / रविदास जयंती – 20 फरवरी (शनिवार)
  • महाशिवरात्रि – 6 मार्च (शनिवार)
  • ईद-उल-फितर (खुशी) – 10 मार्च (बुधवार)
  • बिहार दिवस – 22 मार्च (सोमवार)
  • होली – 23-24 मार्च (मंगलवार से बुधवार)
  • गुरु नानक – 26 मार्च (शुक्रवार)
  • चैती नवरात्र / राम नवमी / अम्बेडकर जयंती – 14 अप्रैल (बुधवार)
  • रामनवमी – 15 अप्रैल (गुरुवार)

अप्रैल से अगस्त –

  • महावीर जयंती – 19 अप्रैल (सोमवार)
  • वीर कुंवर सिंह जयंती – 23 अप्रैल (शुक्रवार)
  • मजदूर दिवस – 01 मई (शनिवार)
  • जानकी नवमी – 14 मई (शुक्रवार)
  • ईद-उल-जोहा (बकरीद) – 17 मई (सोमवार)
  • बुद्ध पूर्णिमा – 20 मई (गुरुवार)
  • ग्रीष्मावकाश – 02 से 21 जून (20 दिन, 3 रविवार के साथ) – बुधवार से सोमवार
  • रथयात्रा – 25 जुलाई (रविवार)
  • स्वतंत्रता दिवस / पारसी नववर्ष – 15 अगस्त (रविवार)
  • राखी / रक्षा बंधन – 16 अगस्त (सोमवार)
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी – 28 अगस्त (बुधवार)

सितंबर से दिसंबर –

  • हरि तालिका व्रत (तीज) – 03 सितंबर (शुक्रवार)
  • अनंत चतुर्दशी – 14 सितंबर (मंगलवार)
  • जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) – 23 सितंबर (गुरुवार)
  • दुर्गा पूजा (कलश स्थापना) – 01 अक्टूबर (शुक्रवार)
  • महात्मा गांधी जयंती – 02 अक्टूबर (शनिवार)
  • दुर्गा पूजा – 06 अक्टूबर से 09 अक्टूबर (4 दिन) – बुधवार से शनिवार
  • दीपावली / चित्रगुप्त पूजा / भैया दूज / छठ पूजा – 29 अक्टूबर से 05 नवंबर (8 दिन, 1 रविवार के साथ)
  • गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा – 14 नवंबर (रविवार)
  • शीतकालीन अवकाश (क्रिसमस डे-25) – 25 से 31 दिसंबर (7 दिन, 1 रविवार के साथ)

विभाग ने क्या कहा:

  1. चांद के दृष्टिगोचर होने के अनुसार मुस्लिम त्योहारों की तिथि में परिवर्तन हो सकता है.
  2. सभी रविवारीय अवकाश, राष्ट्रीय पर्व, रक्षाबंधन, दशहरा, दीपावली एवं सभी जयंती मनायी जाएगी. इस दौरान सभी विद्यालय एवं शिक्षक उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम आयोजन के बाद विद्यालय की छुट्टी होगी.

Related Post