बाढ़ पीड़ितों ने किया विधायक का घेराव

By pnc Aug 22, 2016

पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ बलदेव इंटर स्कूल परिसर में बाढ़ राहत शिविर का जायजा लेने पहुंची दानापुर विधायक आशा सिन्हा का बाढ़ पीड़ितों ने घेराव किया और विरोध प्रदर्शन किया. महिलाएं विधायक से इस समस्या का हमेशा के लिए निदान करने की मांग करने लगीं. पीड़ित महिलाओं ने कहा कि वे तीन दिनों से इस शिविर में हैं. यहां पर न तो भोजन की व्यवस्था है और न ही जानवरों के लिए चारे की व्यवस्था है. काफी मशक्कत के बाद महिलाओं को समझाया गया तब जाकर विधायक शिविर के बाहर निकल सकीं.
IMG-20160822-WA0052
विधायक आशा सिन्हा का घेराव करती महिलाएं




By pnc

Related Post