झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री के निधन पर शोक
पटना। बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन अत्यंत दुखद एवं अपूरणीय क्षति है. सार्वजनिक जीवन में रहते हुए उन्होंने शिक्षा एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके निधन से झारखंड सहित पूरे राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को गहरी क्षति हुई है.

सभापति ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
pncb
