Breaking

राजद प्रखण्ड अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न, रफी रिजीवी बने अध्यक्ष

By om prakash pandey Nov 24, 2019

गड़हनी. प्रखंड के गडहनी बाजार अवस्थित निवास यादव के आवास पर शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल(राजद) गडहनी प्रखंड के कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी.बैठक की अध्यक्षता द्वारिका पाल एवं संचालन देवेंद्र यादव ने किया. बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रखण्ड अध्यक्ष की चुनाव के लिए जिला से मनोनित प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी पूर्व जिला पार्षद सीताराम पासवान की उपस्थिति में गडहनी प्रखण्ड राजद अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ. प्रखण्ड अध्यक्ष पद के लिये नाम का प्रस्ताव मोहम्मद सलीम उर्फ बबलू ने मोहम्मद रफी रिजवी का नाम प्रस्तावित किया जिसको ले उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए रफी रिजीवी को निर्वाचित किया. जिसका समर्थन भिखारी राम के साथ साथ सभी क्रियाशील सदस्यों ने किया.

बैठक में मुख्य रूप से निवास यादव,संजय कुमार निराला,विनोद यादव सुअरी दशरथ यादव रुस्तम अंसारी जंगी यादव,रमजानी कुरैसी,विद्या भूषण,मेही लाल यादव, सकल यादव,सुनील कुमार,आफताब आलम,जुबैर आलम, प्रकाश यादव, पिंटू और अरुण यादव सहित पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित होकर चुनाव को सम्पन्न कराया.




गड़हनी से मुरली मनोहर जोशी की रिपोर्ट

Related Post