होलिका दहन – राशि अनुसार विशेष उपाय

By Nikhil Mar 1, 2018 #holika dahan

जय श्री महाकाल
आज फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा विशेष रात्रियों में आती है वर्षभर निरोगी जीवन एवं सुख समृद्धि हेतु और घर से नकारात्मक ऊर्जा को निकालने के लिए होलिका दहन के पूर्व घर के अंदर से एक नारियल पीली सरसों एक बताशा घी में भीगा हुआ सामग्री लेकर घड़ी की दिशा में घुमा लेवे और होलिका दहन के समय वर्षभर स्वास्थ्य लाभ और सुख समृद्धि हेतु प्रार्थना कर अग्नि को समर्पित कर दें ।
आपकी राशि के अनुसार होलिका दहन के समय क्या चढ़ाना आपके लिए शुभ होगा|
मेष
इस राशि के जातकों के लिए अग्नि में काले तिल अर्पित करना शुभ होगा| काले तिल अर्पित करने के साथ ही अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें|
वृषभ
इन्हें होलिका की अग्नि में मक्का का लावा डालना चाहिए, इससे जातकों के दाम्पत्य जीवन की सभी कठिनाइयों का अंत होगा|
मिथुन
इस राशि के जातकों को अग्नि में तिल और गुड़ अर्पित करना चाहिए| इससे नौकरी में आ रही समस्याओं का निराकरण होगा|
कर्क
इस राशि के जातकों को होलिका में अनाज की बालियां डालनी चाहिए और अपने मन को सुखी और शांत रखने की मनोकामना करनी चाहिए|
सिंह
सिंह राशि वाले अगर होलिका में चंदन की लकड़ी डालेंगे तो उनकी सभी मुश्किलें हल हो जाएंगी| इन राशि वालों को नौकरी और बेहतर स्वास्थ्य की प्रार्थना करनी चाहिए|
कन्या
काले तिल और गुड़ अर्पित करने से कन्या राशि वाले लोगों को लाभ मिलेगा, इन राशि वालों को अपनी रक्षा के लिए प्रार्थना करनी चाहिए|
तुला
आपको होलिका में पीली सरसों डालनी चाहिए और अपने चंचल मन को बेहतर करने की प्रार्थना करें|
वृश्चिक
आपको होलिका में धान अर्पित करना चाहिए और अपनी समस्याओं को दूर करने की प्रार्थना करनी चाहिए|
धनु
इन राशि वाले लोगों को मक्के के लावे डालने चाहिए| अपने परिवार के लिए सुख और शांति की प्रार्थना करने से सभी मुश्किलें हल हो जाएंगी|
मकर
होलिका में घी अर्पित करना शुभ होगा और अपने अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की प्रार्थना करें|
कुंभ
आपको होलिका में कपूर अर्पित करना शुभ होगा और अपनी अच्छी आर्थिक स्थिति के लिए प्रार्थना करें|
मीन
मीन राशि वालों को अग्रि में लकड़ी अर्पित करनी चाहिए| साथ ही अपने संतान की उन्नति और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करनी चाहिए।

जय श्री महाकाल
आप सभी को होली महोत्सव की मंगल कामनाएं
ज्योतिषाचार्य
पंडित अजय दुबे
उज्जैन
7389565090




Related Post