दुनिया की सबसे ऊँची इमारत भारत के तिरंगे के प्रकाश से जगमगाई

By pnc Jan 25, 2017

दुनिया की सबसे ऊँची इमारत बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट ने अंग्रेजी और अरबी भाषा में अपने ट्वीट में लिखा है कि आज रात हम बुर्ज खलीफा पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के शानदार एलईडी प्रकाश से भारत का 68वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे. आपको बता दें की दूबई में स्थित बुर्ज खलीफा 823 मीटर ऊंची है . अबु धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान गुरूवार को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं.इस इमारत  नामकरण अबु धाबी के शासक एवं संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान पर किया गया है. पूरी दुनिया में आज भारतीय तिरंगे को जो सम्मान मिला है उसे भारतीय ने भारत का सम्मान बताया है.




 

Related Post