वाल्मीकिनगर बैराज पर बढ़ेगा दबाव
नेपाल/ बिहार।। बिहार सरकार ने नेपाल में आए फ्लैश फ्लड को लेकर आधिकारिक जानकारी दी है. सरकार के मुताबिक, दिनांक 11.10.2026 की सुबह नेपाल के गोरखा जिले की चुमनुब्री क्षेत्र में भूस्खलन के कारण नारायणी की सहायक बूढ़ी गंडकी नदी का प्रवाह अवरुद्ध हो गया था, जिसके परिणामस्वरूप अचानक फ़्लैश फ्लड की स्थिति उत्पन्न हो गई. उक्त स्थल भारत-नेपाल सीमा (INB) से लगभग 180–210 किमी की दूरी पर स्थित है.

नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने से आसपास की बस्तियाँ प्रभावित हुई हैं. प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, जगत क्षेत्र में लगभग 05–07 मकान बह गए हैं. अभी तक किसी भी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है. नेपाल के अधिकारियों द्वारा बूढ़ी गंडकी नदी के किनारे तथा उससे सटे डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है. उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने तथा नदी के तटों के समीप जाने से बचने की सलाह दी गई है.

यह muddy water है. वर्तमान में यह वाल्मीकिनगर बैराज से 80 किमी. ऊपर देवघाट (नेपाल) पार कर रहा है, जहां गंडक के जल स्तर में लगभग 27 सेमी. की वृद्धि हुई है जो अधिकतम 50 से 100 सेमी. बढ़ सकता है. नेपाल में वर्षा नहीं हो रही है.
वाल्मीकिनगर बैराज पर इस फ्लड वेव के पहुचने में लगभग 6 घंटे का समय लगेगा. इससे बैराज के जलस्राव में लगभग 25,000 क्यूसेक की वृद्धि हो सकती है जो वर्तमान में लगभग 50,000 क्यूसेक है, अर्थात् अधिकतम जलस्राव 75,000 क्यूसेक तक जा सकता है, जो सामान्य सीमा के अधीन होगा.
इस प्रकार भारतीय क्षेत्र में इसका कुछ ख़ास प्रभाव रहने की संभावना नहीं है. फिर भी आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
pncb
