विधान परिषद चुनाव के लिए राजद के 6 उम्मीदवारों के नाम जारी, 2 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

पटना, 11 सितंबर 2026 – बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है.

प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के हस्ताक्षर से जारी पत्रांक 122/RJD/2026 में 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है.




किसे कहां से मिला टिकट –
क्र. सं. उम्मीदवार का नाम निर्वाचन क्षेत्र
1 डॉ. संजीव कुमार सिंह पटना शिक्षक
2 श्री दिलीप कुमार पटना स्नातक
3 श्री नितेश कुमार कोशी स्नातक
4 श्री अनिल कुमार झा दरभंगा स्नातक
5 प्रो. जयराम यादव सारण शिक्षक
6 डॉ. रश्मि विनायक गौतम तिरहुत स्नातक
पार्टी ने कहा है कि शेष दो सीटों पर अभी विचार किया जा रहा है, जल्द ही उनके नाम की भी घोषणा कर दी जाएगी.

RK

Related Post