बांकीपुर सीट पर पीके का कब्जा

प्रशांत किशोर की बड़ी जीत

भाजपा के नीरज सिन्हा को 18953 वोटों से हराया




भाजपा अध्यक्ष की सीट पर पीके ने लगाई सेंध

पटना।। बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने आखिरकार बड़ा उलटफेर कर दिया है. भाजपा के गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज सिन्हा को करीब 19000 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है.

जीत हासिल करने के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी पर हमला बोला है.

पीके ने भाजपा से किसी और को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि “सम्राट चौधरी का जो चाल-चरित्र-चेहरा है, वह पब्लिक डोमेन में है. यदि आप किसी अपराधी को बिहार का राजा बनाएंगे, तो बिहार की तरक्की नहीं हो सकती है. पीके ने कहा कि हम लोगों की लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं है. बहुमत भाजपा का है, एनडीए का है तो मुख्यमंत्री तो उन्हीं का बनेगा. हम लोग यही आग्रह कर रहे हैं, बिहार की जनता यही आग्रह कर रही है, बांकीपुर की जनता यही आग्रह कर रही है, मोदी जी से इतना ही आग्रह कर रही है कि किसी अच्छे, चरित्रवान और काबिल आदमी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाइये ताकि हम लोगों को भी गौरव हो, बिहार के लोगों को भी गौरव हो और यह सुनिश्चित हो कि पढ़ाई रोजगार की सुविधा मिले. सिर्फ गुजरात के लोगों का ये फायदा न मिले और यहां से होने वाला पलायन रुके “

pncb

Related Post