प्रधानमंत्री और कई कैबिनेट मंत्री भी होंगे कार्यक्रम में शामिल
पटना पहुंचे नितिन नवीन और अमित शाह
पटना।। 7 मई को पटना के गांधी मैदान में होने वाले कैबिनेट विस्तार के लिए आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. कार्यक्रम के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंच चुके हैं.


इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य प्रमुख नेताओं और अधिकारियों ने समारोह स्थल का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया.


एनडीए में कई पुराने तो कुछ नये विधायकों को भी मिलेगा मौका
इस बार पीएम मोदी की उपस्थिति में एनडीए के कई पुराने चेहरे फिर से मंत्री बनेंगे. वहीं जदयू और भाजपा से कुछ नये लोगों को भी मंत्रीपद मिलेगा. जदयू से नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनेंगे.
pncb
