सूर्य कुमार शर्मा का निर्विरोध निर्वाचन
पटना।। भारतीय जनता पार्टी के कोटे से बिहार विधान परिषद उप-चुनाव 2026 में सूर्य कुमार शर्मा (अरविंद शर्मा) निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. निर्विरोध निर्वाचन का सर्टिफिकेट मिलने पर भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी है.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि संगठन के प्रति सूर्य कुमार शर्मा का समर्पण, सक्रियता और वर्षों का परिश्रम हर कार्यकर्ता के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है.
https://x.com/i/status/2051272481923907633
उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप जनसेवा, सुशासन और संगठन की मजबूती के संकल्प को नई ऊर्जा और नई दिशा देंगे.
pncb
