बिहार के नये सीएम के नाम पर संशय बरकरार
शपथग्रहण के बाद पटना लौटे नीतीश कुमार
सम्राट चौधरी समेत भाजपा के तमाम बड़े नेता भी लौटे

दिल्ली/पटना ।। दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ले लिया है. इसके बाद उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि यहां तो हम पहले रह चुके हैं. उनका इशारा संसद की तरफ था जहां बतौर संसद सदस्य और केंद्रीय मंत्री भी उन्होंने कई साल बिताए हैं. अब राज्यसभा सदस्य के रूप में वे दिल्ली में रहेंगे.

उन्होंने यह भी कहा कि यहां शपथ ग्रहण किया तीन-चार दिन बाद बिहार में आगे की कार्यवाही होगी. नीतीश कुमार के साथ रहे जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि खरमास के बाद ही अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा होगा और अगले सरकार के गठन की कार्रवाई होगी. शपथग्रहण के बाद शाम में नीतीश कुमार और उनके साथ रहे तमाम जदयू और भाजपा नेता भी पटना लौट आए.

इन सब के बीच बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. मुख्य रूप से वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम की चर्चा हो रही है. लेकिन भाजपा की ओर से अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.

ऐसे में यह प्रयास लगाया जा रहे हैं कि 14 तारीख को नीतीश कुमार की इस्तीफा के बाद भाजपा की ओर से किस चेहरे का नाम बतौर नए मुख्यमंत्री आगे किया जाता है. लेकिन तब तक उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम मुख्यमंत्री के दौर में सबसे आगे है. अब देखना है कि खरमास के बाद बिहार के मुख्यमंत्री का ताज किसके सर पर सजता है.
