पटना।। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में सम्पन्न बैठक को संबोधित करते हुए जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष सह जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि जीकेसी का संगठन आज विश्व के 26 देशों सहित आज भारत के ज्यादातर प्रदेशों में बन चुका है और लगातार संगठन विस्तारीकरण के लिये देश के अलग-अलग हिस्सों में योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं .

अपने संबोधन में बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार के द्वारा अपने कायस्थ समाज सहित समाज के सभी श्रेणी एवं वर्गों के उन्नयन एवं सुधार के लिए लगातार सफल कार्य किये जा रहे है. हमारे समाज के महान विभूति देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्म स्थल एवं समाधी स्थल का जीर्णोधार, रख-रखाव एवं सौन्दर्यीकरण के साथ-साथ लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्मस्थल एवं संपत्तियों के सौन्दर्यीकरण एवं रखरखाव का उचित प्रबंधन श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा कराया गया है , जो प्रशंसनीय एवं सराहनीय है.

इस अवसर पर जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि इस संगठन के द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कुटीर उद्योग स्थापित किये जा रहे हैं . अन्य राष्ट्रीय एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए गो ग्रीन अभियान एवं जीकेसी पाठशाला भी संचालित किये जा रहे हैं .
मेजर जनरल अनुज कुमार माथुर ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम एवं देश के नव निर्माण में कायस्थ समाज की भूमिका की विस्तार से चर्चा की. बैठक को संबोधित करने वाले सर्व नवीन कुमार, डॉ आदित्य नाथ, गिरीश माथुर, सपना वर्मा, द्वीपेश भटनागर, श्वेतांक शैलकवाल, अवनीश श्रीवास्तव, दीपक अभिषेक, धनञ्जय प्रसाद, डॉ नम्रता आनन्द, राजेश कुमार डब्लू, कुमार किशोर, मुकेश महान, नवीन श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, शिवानी गौड़, बलिराम श्रीवास्तव, रवि सहाय, रवि शंकर प्रसाद सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, हरि कृपाल, शारदा श्रीवास्तव, प्रभाकर मनीष, कृष्ण कृपाल सिन्हा, मनीष कुमार, दिवाकर कुमार वर्मा, दीप दृष्टि, आलोक अभिराव, कुमार मानवेन्द्र, सुनील कुमार वर्मा , राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल आनन्द सन्नू थे.

बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महासचिव धनञ्जय प्रसाद ने किया. आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल आनन्द सन्नू ने बताया कि कल बापू सभागार देश के कला , संस्कृति, समाजसेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले 26 नामी गिरामी विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा.
pncb
