सीएम ने विधानपरिषद की सदस्यता छोड़ी

विधानपरिषद सभापति ने नीतीश कुमार का इस्तीफा मंजूर किया

पटना।। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आखिरकार बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. आज दिनांक 30 मार्च को उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया.
आपको बता दे कि नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं और निर्वाचन होने के 14 दिनों के भीतर किसी भी अन्य सदन के सदस्य को किसी एक सदन से इस्तीफा देना पड़ता है.




जानकारी के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 29 मार्च को ही विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं. वह भी राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं.

बिहार विधानपरिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने नीतीश कुमार का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. दिनांक 30 मार्च 2026 के प्रभाव से उनका इस्तीफा स्वीकार किया गया है.

pncb

Related Post