मैट्रिक रिजल्ट देखिये इस लिंक पर

मैट्रिक में इस बार 81.79% परीक्षार्थी सफल

पटना।। बिहार बोर्ड ने आज मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल जमुई की पुष्पांजली कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से स्टेट टॉप किया है. दोनों के समान अंक आए और 500 में 492 नंबर हासिल किया.




इस वर्ष टॉप 5 में 13 परीक्षार्थी हैं जबकि 6 से 10वें स्थान के लिए 126 परीक्षार्थी टॉप टेन में स्थान बनाने में सफल हुए हैं. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 4,43,723 बच्चों ने फर्स्ट डिवीजन से पास किया, जबकि 4,75,511 परीक्षार्थी सेकेण्ड डिवीजन से पास हुए हैं. 33103 छात्र-छात्राएं थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं.

मैट्रिक परीक्षाफल को वेबसाइट https://result.biharboardonline.org अथवा https://matricbiharboard.com पर देखा जा सकता है.

pncb

Related Post