साईं मन्दिर में रामनवमी महोत्सव के दूसरे दिन भंडारा में साईं भक्तों का लगा रहा तांता

पटना।। श्री साईं शिव कृपा मन्दिर न्यास द्वारा श्री साईं शिव कृपा मन्दिर में रामनवमी महोत्सव के छब्बीसवें वर्ष में द्विदिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन आज 28 मार्च को श्री साईं बाबा की प्रातःकालीन मंगल स्नान, अभिषेक के साथ विशेष पूजा अर्चन एवं हवन किया गया. दोपहर की मध्याह्न आरती के उपरान्त विशाल भंडारा सह महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम एस.वी.डी.स्कूल के सामने पार्क में आयोजित किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया.

यह कार्यक्रम दिन के 12:30 बजे आरम्भ होकर रात्रि 10 बजे तक चलता रहा. सुहावने मौसम में पुरे दिन भंडारे के प्रसाद ग्रहण करने वाले साईं भक्तों का तांता लगा रहा. पच्चीस से तीस हजार साईं भक्तो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया.




श्री साईं शिव कृपा मन्दिर न्यास समिति के अध्यक्ष अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति ,पटना उच्च न्यायालय श्री राधा मोहन प्रसाद एवं पूर्व सचिव एवं आयोजन के संयोजक राजेश कुमार डब्लू ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दो दिवसीय आयोजन तहत प्रथम दिन साईं बाबा की भव्य पालकी शोभा यात्रा निकाली गयी तथा दूसरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें न्यास समिति के सभी सदस्यों एवं साईं भक्तों ने सराहनीय योगदान दिया है.

न्यास समिति के सचिव कैप्टेन एस प्रसाद ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया.समारोह में कई व्यक्तियों ने शिरकत की, जिसमे प्रमुख रूप से सवर्ण आयोग के उपाध्यक्ष एवं श्री साईं शिव कृपा मन्दिर के फाउंडर अध्यक्ष एवं निर्माणकर्ता राजीव रंजन प्रसाद, पटना साहिब के सांसद रवि शंकर प्रसाद , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन , पूर्व मंत्री एवं विधायक राम कृपाल यादव, पूर्व मंत्री श्याम रजक, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नंदन, कुम्हरार के विधायक संजय कुमार गुप्ता, दीघा के विधायक संजीव कुमार चौरसिया, अत्यंत पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जस्टिस संजय कुमार,पटना की महापौर सीता साहू, उप महापौ रश्मि चंद्रवंशी ,पटना नगर निगम सशक्त स्थायी समिति के सदस्य एवं वार्ड 34 के पार्षद कुमार संजीत ,वार्ड 32 की पार्षद पिंकी यादव एवं समाजसेवी सुजीत यादव, समेत कई अन्य शामिल हैं.

पूर्व न्यासी शिव कुमार शर्मा, शशिधर झा, पूर्व न्यासी एवं मीडिया प्रभारी अतुल आनन्द सन्नू, न्यास समिति के कोषाध्यक्ष कुमार नीरज, सदस्य संजय कुमार रजक ,डॉ. चंचला कुमारी, डॉ सहजानन्द सिंह, अखिलेश सिंह, रतन कुमार सिन्हा, के साथ साथ विनीता कुमारी, रवि शंकर सिंह, सबिता कुमारी, माधवी सिंह,राणा कुमार, प्रिया राजपूत, धीरज कुमार, चंद्रप्रकाश, आयुष कुमार, सुमन कुमार, गौतम कुमार,शैलेश कुमार बंटी, , बलिराम श्रीवास्तव , मधुप मणि पिक्कू,भास्कर बिहारी शरण आदि मौजूद थे.

pncb

Related Post