बच्चों की पेंटिंग्स में दिखी भविष्य के समृद्ध और स्वच्छ भारत की सुंदर झलक

पटना।। ‘हरिसागर सृजन संगम द्वारा रविवार को पटना के त्रिपोलिया स्थित कोयरी टोला में ‘सृजन चित्रकला प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया. कला और संस्कृति के विकास के माध्यम से नई पीढ़ी को बेहतर नागरिक बनाने के उ‌द्देश्य से समर्पित इस संस्था ने ‘विकसित भारत’ की थीम पर इस प्रतियोगिता का सफल संचालन किया.

इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8 तक के लगभग 125 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बच्चों की कल्पनाशीलता को नई उड़ान देने के लिए प्रतियोगिता को दो श्रेणियों में बांटा गया था.




प्रथम श्रेणी (कक्षा 1 से 5): इस वर्ग के लिए विषय हमारा पर्यावरण’ रखा गया था‌.

द्वितीय श्रेणी (कक्षा 6 से 8): इस वर्ग के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत अभियान’ विषय पर अपनी कला का प्रदर्शन किया.

प्रतियोगिता के अंत में कुल 14 पुरस्कार वितरित किए गए, जिनमें दोनों श्रेणियों के शीर्ष तीन विजेता और चार-चार सांत्वना पुरस्कार शामिल थे. विजेताओं को ट्राफी, पदक, नकद और पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया.

आयोजन के संयोजक जयप्रकाश दास ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य विचार अगली पीढ़ी के माध्यम से ‘विकसित भारत’ की भावना को जागृत करना और उनकी कल्पना शक्ति को विकसित करना है. उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स में भविष्य के समृद्ध और स्वच्छ भारत की एक सुंदर झलक देखने को मिली‌.

pncb

Related Post