IPL के पहले क्वालिफायर में मुंबई को उसी के घर में पटकनी देकर पुणे फाइनल में पहुंच गया. मंगलवार रात मुंबई के वानखेड़े मैदान में पुणे ने मुंबई को 20 रन से हरा दिया. इस मैच में एक बार फिर पूर्व कप्तान धोनी ने दिखा दिया कि क्यों वे सबसे बेहतरीन और खतरनाक फिनिशर हैं.
आखिरी ओवरों में महज 26 गेंदों पर ताबड़तोड़ 40 नाबाद रन बनाकर धोनी ने अपनी टीम का स्कोर 162 पर पहुंचा दिया. धोनी ने इस पारी में 5 छक्के लगाए.
![](https://www.patnanow.com/assets/2017/05/PNC-ms-dhoni-rps-650x460.jpg)
धोनी के अलावा मनोज तिवारी और रहाणे ने भी हाथ दिखाए और हाफ सेंचुरी लगाई.