कई वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली
पटना।। बिहार में ट्रांसफर का दौर जारी है. इस बार कई वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है. वरिष्ठ आइएएस अधिकारी दीपक कुमार सिंह को राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया है. वे सामान्य प्रशासन विभाग के महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे. राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया गया है

सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेन्दर को निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. उद्योग विभाग के सचिव कुन्दन कुमार को गृह विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

वहीं अरविंद कुमार चौधरी को अब मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. उनके पास बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद और बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.

इसके अलावा बिहार मानवाधिकार आयोग की सचिव सीमा त्रिपाठी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की सचिव अतरिक्त प्रभार दिया गया है. सिविल विमानन विभाग में विशेष सचिव निलेश रामचंद्र देवरे को प्रबंध निदेशक बिहार राज्य आवास बोर्ड पटना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड की एमडी इनायत खान को विशेष सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं अरविंद कुमार वर्मा को उद्योग विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
pncb
