हाजीपुर।। डिम्पी गर्ग ने 01.09.2026 को पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया है. इसके पूर्व वे उत्तर रेलवे, नई दिल्ली में प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता के पद पर पदस्थापित थे.

डिम्पी गर्ग ‘‘भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा‘‘ के 1990 बैच के अधिकारी हैं. गर्ग स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिसशिप के द्वारा भारतीय रेल सेवा में आए. वे अपने बैच के टॉपर और गोल्ड मेडलिस्ट थे. 32 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, डिम्पी गर्ग ने भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोलिंग स्टॉक, परिचालन, संरक्षा, प्लानिंग एवं पॉलिसी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

मैकेनिकल इंजीनियरिंग, ऑपरेशन्स और रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन में डिम्पी गर्ग के अनुभव और नेतृत्व से पूर्व मध्य रेल की परिचालनिक दक्षता, संरक्षा मानकों एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास सहित समग्र क्षेत्रों में एक नई गति आने की संभावना है.
